उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: राष्ट्र सेविका समिति के विभाग प्राथमिक शिक्षा वर्ग के पांचवे दिन महिलाओं को देश भक्ति की भावना के साथ सुसंस्कारी होकर परिवार, समाज एवं देश उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिषु मन्दिर में चल रहे राष्ट्र सेविका समिति के प्रशिक्षण के पांचवे दिन शुक्रवार को आयोजित सत्र में क्षेत्र प्रचारिका शषी ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं में काम करने वाली एक अखिल भारतीय संगठन है। जिसका उद्देश्य है कि महिलाएं देश भक्त एवं सुसंस्कारी होकर परिवार, समाज एवं देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्र सेविका समिति चित्रकूट विभाग का प्रारम्भिक शिक्षा वर्ग का यहां हो रहा है। जिला कार्यवाहिका संगीता करवरिया ने बताया कि चित्रकूट में पहली बार चार जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट की लगभग 80 सेविका भगिनीयां इस कार्यक्रम में सहभाग कर रहीं हैं। इस दौरान वर्गाधिकारी पूनम द्विवेदी एवं अन्य प्रशिक्षिकाओं ने शुक्रवार को सभी सेविकाओं के साथ नित्य की भांति प्रातः जागरण से लेकर शाखा कार्यक्रम एवं अन्य अभ्यास कराएं।
इस मौके पर हमीरपुर की साधना त्रिपाठी, महोबा की ज्योति चतुर्वेदी, बांदा की अमिता सिंह, कर्वी की माधुरी अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.