दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए व जन समुदाय की जागरूकता और शिक्षिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव बीआरसी कल्यानपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर उत्सव का शुभारंभ किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के आधार पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग व बेसिक शिक्षा के मध्य संबंध स्थापित करते हुए 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आगामी सत्र में कक्षा एक में प्रवेश के लिए तैयार करना है।उन्होंने सभी शिक्षकों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।ब्लाक प्रमुख ने बच्चों को पुरस्कृत किया एवं टीएलएम का अवलोकन किया।इस मौके पर एआरपी कुंवर प्रशांत सिंह,प्रिया आनंद माधुरी दीक्षित,देवेश कटियार,लाल सिंह,राकेश पाल,राजा भानु प्रकाश द्विवेदी,अवधेश शर्मा अभिषेक मिश्रा अभय सिंह मनोज रत्नेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.