*भाजपाईयों ने पीएम मोदी की मां हीरा बेन को दी श्रद्धांजलि* 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बेन मोदी के निधनोपरांत एक होटल के सभागार में आयोजित श्रद्धांजली सभा में जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी भी उपस्थिति रहे।

जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि जीवन में सबकुछ अस्थायी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता ने प्रधानमंत्री को इसी भाव से संस्कारित किया है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हीराबेन की शिक्षा का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत ही सामान्य रूप से सहभागी होकर जनसामान्य को संदेश दिया है कि पद प्रतिष्ठा व्यक्तिगत जीवन के लिए नहीं है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि हीरा बेन ने कहा कि काम करो बुद्धि से जीवन जिओ शुद्धि से ये सूत्र हर व्यक्ति के जीवन के लिए अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री के कृतित्व व व्यक्तित्व में हीराबा के संस्कारों की छवि है। हीरो मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का निर्माण हीराबा ने संघर्षों से किया है। सभा का संचालन प्रमेन्द्र सिंह तथा सभा का संयोजन बच्चन त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, आनंद पटेल, महेन्द्र कोटार्य, हरिओम करवरिया, महामंत्री राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, जिला मंत्री बाबूलाल पटेल, जगदीश गौतम, भागवत त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष श्याम गुप्त, सुशील द्विवेदी, आशीष पाण्डेय, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक ओझा, अर्पित, राधे, गौरव, आदित्य सुखेन्द्र, दिव्या त्रिपाठी, विनीता, माया, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता सहभागी हुये।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट