उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रामायण मेला का 50 वां स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाए जाने के संबंध में बैठक संबंधित अधिकारियों एवं मेला समिति के आयोजकों के साथ राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर अधिक से अधिक लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने नगरपालिका परिषद कर्वी के अधिकारियों को निर्देश दिए की साफ-सफाई, स्वागत द्वार एवं लाइट की सजावट आदि की व्यवस्था मेला के पूर्व करा ले। लोक निर्माण विभाग से कहा कि मोरम आदि डलवा दिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य विभाग का एक कैंप लगातार 24 घंटे जारी रहे ताकि कोई भी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल उसे उपचार मिल सके। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कराई जाए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय रामायण मेला के आयोजकों से कहा कि राष्ट्रीय रामायण मेला समारोह को पूर्ण रूपरेखा तैयार कराले कि किस तरह से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, यह मेला धार्मिक, आध्यात्मिक व पौराणिक है। इसको सकुशल संपन्न कराना हम आपका दायित्व है। गीता, रामचरितमानस आदि ग्रंथों के भी स्टाल लगाए जाएं ताकि आने वाले लोग ज्ञान वर्जन करें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे वह अच्छे कार्यक्रम हो इसका आप लोग विशेष ध्यान दें। परिवहन विभाग से कहा कि आवागमन के लिए साधन उपलब्ध रहें इसका आप व्यवस्था कर ले। अपर एसपी से कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़भाड़ को देखते हुए अग्नि सुरक्षा भी रखी जाए। जल संस्थान को निर्देश दिए कि टैंकर के माध्यम से पेयजल व्यवस्था बनाए रखें। अधिशासी अभियंता विद्युत आर.एस, बर्मा से कहा कि विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला के पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें ताकि राष्ट्रीय रामायण मेला के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जानी है उसकी प्रदर्शनी भव्यता के साथ लगाई जाए व स्टाल पर अच्छे स्टॉप लगाएं एवं 9 बजे तक स्टाल पर उपस्थित भी रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर का भ्रमण कर मेला की तैयारी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, परियोजना निदेशक ऋषि उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा सुभाष चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि राजकुमार, संबंधित अधिकारी तथा राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया एवं करुणा शंकर द्विवेदी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.