*राज्य स्तरीय कैम्प विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2023 में जनपद के मेधावी सृष्टि,अक्षिता व गुरप्रीत सिंह हुए सम्मानित।*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
विज्ञान भारती,विज्ञान प्रसार एवं एनसीईआरटी शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा *विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2023* का राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन 5 फरवरी रविवार को लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉक्टर अखिलेश दास गुप्ता ऑडिटोरियम में किया गया।कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिला समन्वयक नीरज यादव ने बताया कि जनपद अंबेडकर नगर से मेधावी सृष्टि वर्मा डॉक्टर ए.के. पब्लिक स्कूल अकबरपुर,अक्षिता पांडे एचडी मदर इंटरनेशनल स्कूल आलापुर तथा गुरप्रीत सिंह डीएवी एकेडमी टांडा को सम्मानित किया। गया विद्यार्थी विज्ञान मंथन के स्टेट लेवल कैम्प कार्यक्रम को सफल बनाने में BBD परिवार के साथ -साथ विज्ञान भारती के पदाधिकारियों महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कैम्प में प्रत्येक कक्षा (6-11) से तीन -तीन विनर रहे। जिनमें से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 12 बच्चे 20 व 21 मई 2023 को राष्ट्रीय स्तर कैम्प
त्रिवेंद्रम,केरल में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन BBD समूह प्रमुख की अलका दास और अध्यक्ष विराज सागर दास के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० राणा कृष्णपाल सिंह, कुलपति डॉ० शकुन्तला देवी मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ,आर० के० अग्रवाल चीफ इक्जीक्यूटिव डायरेक्टर; बाबू बनारसी दास शैक्षणिक समूह, सोमदेव भारद्वाज समन्वयक विज्ञान भारती उ० प्र०,डॉ० मयूरीदत्त राष्ट्रीय समन्वयक विद्यार्थी विज्ञान मंथन,डॉ० चन्द्र मोहन नौटियाल प्रोग्राम कंसलटेंट आई०एन०एस०ए०,श्रेयांश मण्डलोई प्रांत संगठन मंत्री विज्ञान भारती अवध, डॉ० रजनीश चतुर्वेदी,प्रांत महासचिव-विज्ञान भारती अवध,डॉ० शैलेन्द्र सिंह चौहान, डायरेक्टर, बी०बी०डी०आई०टी०एम०,संयोजक प्रदीप नारायण मिश्र स्टेट कोआर्डिनेटर अवध प्रान्त,कौस्तुभ ओमर,राष्ट्रीय सह समन्वयक विद्यार्थी विज्ञान मंथन, शैलेन्द्र त्रिपाठी,प्रान्त समन्वयक विद्यार्थी विज्ञान मंथन गोरक्षप्रांत उ०प्र०,ज्यूरी मेंबर,परीक्षक,जिला समन्वयक,अभिभावक,अध्यापकगण सहित सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रा व बी०बी०डी० के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य स्तरीय शिविर में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से 127 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री उ०प्र० शासन ने भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन ने छात्रों को एक नया वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर दिया है। हर व्यक्ति के अंदर विज्ञान समाहित होता है, लेकिन उसको बाहर लाने के लिए एक प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है,जिसे विज्ञान भारती, विद्यार्थी विज्ञान मंथन के द्वारा विज्ञान प्रसार व एन०सी०ई०आर०टी० के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रतियोगिताओं के माध्यम से उपलब्ध कराती है।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन एक ऑनलाइन ऐप बेस्ड प्रतियोगी परीक्षा है,जिसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें स्कूल स्तर के कक्षा छठवीं से लेकर ग्यारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं और विज्ञान के क्षेत्र में नये-नये अनुभवों से परिचित होते हुए करियर को वैज्ञानिक उड़ान दे सकते हैं।समापन समारोह में अतिथि के रुप में विराज सागर दास; अध्यक्ष बी०बी०डी० समूह, डॉ० डी०के० सूरी, निदेशक सी०पी०सी०बी० तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारत का प्राचीन विज्ञान आज भी पूरे विश्व को विज्ञान की नयी राह दिखाता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और पूर्व राष्ट्रपति कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि इनकी वैज्ञानिक सोच ने देश को एक नई दिशा दी है। विज्ञान भारती के क्षेत्रीय संघटन मंत्री प्रोफेसर सोमदेव भारद्वाज ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बेसिक साइंस को मजबूत करने में परिजनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है और इसमे अभिभावकों को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। विद्यार्थी विज्ञान मंचन के राष्ट्रीय सह समन्वयक कौस्तुभ कुमार ने कहा कि आज के विद्यार्थियों में भारत के विज्ञानियों एवं विज्ञान के प्रति रुचि का भाव जागृत हो इसके लिए विज्ञान भारती पूरे देश में उपरोक्त वर्णित संस्थानों के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन करती है।
कार्यक्रम के संयोजक व विद्यार्थी विज्ञान मंथन के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रदीप नारायण मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना आप सभी के सहयोग के अभाव मे ऐसा व्यवस्थित व सफल आयोजन कर पाना संभव नहीं था। श्री मिश्र ने बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के प्रबंधन, अधिकारी व कर्मचारी सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.