*विज्ञान के प्रति छात्रों रुचि जगाने के लिए आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी*

*विज्ञान के प्रति छात्रों रुचि जगाने के लिए आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान बस्ती के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्याम बाबू गुप्ता, आयोजक संस्था के अध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल, नीरज यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दिव्यांशी आदर्श जनता बालिका ,दीपिका प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर नोखा, दिशा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पेठिया सीनियर वर्ग में तनु वर्मा, अशीर, वेंकटेश, उच्च शिक्षा वर्ग में स्वाती, नूरेहेरा, उम्मुलवरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त सभी वर्ग में श्रेष्ठ दस पोस्टर प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल,मोमेण्टो प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष कुमार ने किया।निर्णायक के रूप में सितेन्द्र आर्य, मनोज कुमार विश्वकर्मा,एस डी तिवारी ने सहयोग किया। आन्तरिक शान्ति के लिए योग विषय पर सुशील योगी ने योग क्रियाओं को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा कचरा प्रबन्धन विषय पर नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। डा.राम कुमार वर्मा , रवि चौधरी, पवन कुमार चौरासिया, विमलेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार मौर्य, मानस द्विवेदी,सत्यम सिंह,लाल जी, जेबा नाज रबूशा कुलसुम आदि ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।