दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू भैया के नेतत्व में राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में पनकी स्थित रतनपुर कॉलोनी
होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार और भोजपुरी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।विधायक नीलिमा कटियार ने भाईचारा, सौहार्द और सदभावना कायम रखने का संकल्प लेते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि योगी और मोदी सरकार निरंतर लोगो के हित के कार्य कर रही है।भोजपुरी महासभा अध्यक्ष ने कहा कि होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार होता है जिसे सभी वर्गों के लोगो द्वारा बड़े ही प्रेमभाव से आपस में मनाया जाता है और यह त्योहार सभी के आपस में गीले शिकवे दूर करते हुए जीवन को सहज भाव से जीने की प्रेरणा देता है।राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथियों को पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष पंडित विकास दुबे,किसान मोर्चा भाजपा विवेक सिंह संदीप कुशवाहा,इला बाजपेई,शालिनी गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,लोकेंद्र प्रताप मंडल अध्यक्ष,देवेश कुमार प्रदेश संयोजक,शिवम शर्मा प्रदेश महामंत्री,राहुल अवस्थी प्रदेश सचिव,विमल गुप्ता,रवि कुशवाहा,दीक्षित,जितेंद्र कुशवाहा प्रदेश सचिव,कुणाल सिंह मंडल सचिव,अर्चना गुप्ता,सीमा मिश्रा,सुमन जयसवाल , पायल,पूजा गुप्ता,खुशबू,मिनी गुप्ता,प्रज्वल गुप्ता, विकास गुप्ता,दिग्विजय गुप्ता आकाश कुशवाहा ,सचिन कुशवाहा,राहुल कुशवाहा,सूरज,सुमित,विनम्र सिंह प्रदेश संगठन मंत्री,दीप्ति आदि उपस्थित रहे।संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.