*विज्ञान मेले और प्रदर्शनी से निखरती है बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा-कपिल देव वर्मा*
राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अंबेडकर नगर

टांडा अंबेडकर नगर भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा आदर्श जनता इंटर कॉलेज में में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। सोमवार को मेले का समापन हुआ। इस दौरान स्कूली छात्रों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल बनाए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन के दौरान कपिल देव वर्मा ने कहा कि विज्ञान मेला छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने का काम करते हैं। तथा उनमें वैज्ञानिक प्रतिभा का निर्माण होता है।स्कूलों में ऐसे मेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान की शिक्षा का प्रचार-प्रसार जरूरी है। जनपद स्तरीय विज्ञान मेला के समापन एवं सम्मान समारोह दिवस के अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा, विवेक चंद्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दिव्यांशी चौहान, तस्मिया मोइन हादिया आफताब सीनियर वर्ग में मलाइका नूर अलवियासबी,नंदिता गुप्ता तथा स्नातक श्रेणी में आरती शर्मा,नूरे हेरा,अंजली राणा को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्हें स्मृति चिन्ह मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में सितेंद्र आर्य, मानस द्विवेदी सत्यम सिंह, मनोज विश्वकर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से मूल्यांकन कार्य किया गया। स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं, स्काउट दल के बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों,विभिन्न औषधीय पौधों के प्रदर्शन के बच्चों,को सम्मानित किया। जल प्रदूषण व वनोन्मूलन के विषय पर नुक्कड नाटक का मंचन सराहनीय रहा। सभी श्रेणी के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ संस्था के अध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान के लिए रवि प्रकाश चौधरी योग प्रशिक्षक सुशील कुमार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा व अनीता मौर्या के द्वारा सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर तारा वर्मा, प्रवीण कुमार गुप्ता, नीरज यादव विवेक कुमार जयसवाल, रवि चौधरी, सुशील कुमार मौर्य, मानस द्विवेदी ,सत्यम सिंह,श्री प्रकाश वर्मा, पवन कुमार चौरसिया, विमलेश विश्वकर्मा, गुरुदेव ,ध्रुव चंद तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, मसूदउरहमान, सुनील चंद्र,सना अंजुम,तकमील अहमद,नूतन सिंह,गजाला मोइन,लाल जी, जेबा नाज,वर्षा गुप्ता,रबूशा कुलसुम आदि ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर



You must be logged in to post a comment.