*हमारी पहचान अलग कार्यों से समाज में होती है संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित*
*नए अध्यक्ष एक हफ्ते में अपनी कार्यकारिणी बनाएं प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा* :आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि रजि उत्तर प्रदेश की महिला टीम का गठन संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने संस्तुति पर महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का गठित किया जिसमें देश की जानी मानी कार रेसर की केशवी चाहर को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया, देश की जानी मानी बाइक राइडर पूजा यादव को उपाध्यक्ष, न्याय बाल बोर्ड की सदस्य वंदना शर्मा उपाध्यक्ष, आगरा की वरिष्ठ समाजसेवी रेखा शर्मा को आगरा मंडल का अध्यक्ष , मथुरा की वरिष्ठ समाजसेवी का बंदना सक्सेना मथुरा जिला अध्यक्ष , मथुरा महानगर की समाज सेविका बबीता सारस्वत मथुरा महानगर अध्यक्ष , पत्रकार महक श्रीवास्तव युवा महानगर अध्यक्ष बनाया गया ! इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा नए पदाधिकारी को शपथ दिलाने के साथ उनको एक हफ्ते में अपनी टीम गठित करने का निर्देश दिया ! संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा हमारी टीम लगातार समाज में सक्रिय रहते हुए अलग कार्य के लिए जानी जाती और नए पदाधिकारी टीम के साथ मिलकर समाज के लिए कुछ नया कार्य करेंगे ! नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से शपथ लेते हुए कहा हम लोग समाज के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करेंगे ! संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया ! फोटो परिचय : संस्थापकअध्यक्ष विनोद दीक्षित महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की महिला टीम का गठन करते हुए
रिपोर्ट बिनोद कुमार
You must be logged in to post a comment.