दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।श्रीराम नवमीं के उपलक्ष्य में रामलला स्कूल रावतपुर गांव में बाल गोपल सेवा समिति के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा की अध्यक्षता में श्री बजरंग बलि का हवन और ध्वज पूजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद मौर्य जनहित महासभा प्रदेश अध्यक्ष शोध प्रभुख अवध क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी,विधायक सुरेंद्र मैथानी कृष्ण दास महराज,अतुल कुशवाहा चन्द्र कुमार गंगवानी और अरुन पाल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।पनकी महंत कृष्ण दास ने मंत्रोच्चारण करके ध्वज पूजा अर्चना करवाई।प्रदेश अध्यक्ष अवध क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनोद मौर्य ने श्री रामनवमीं पर सभी निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें श्रीराम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी जिंदगी को हमेशा मर्यादित रखना चाहिए।बाल गोपल सेवा समिति के अध्यक्ष और इनकी टीम ने सत्तर फिट ऊंचा ध्वज बनाया जो आकर्षक का केंद्र बना रहा।अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने बताया कि पूरा शहर ध्वज पताको के साथ रंग बिरंगी एलईडी लाइट एवं ध्वज पताकाओ से सजाया गया।श्री राम जन्मोत्सव को विधिवत पंचामृत पवित्र नदियों एवं सागर के पवित्र जल से अभिषेक भव्य एवं दिव्य श्रृंगार पूजन आरती एवं प्रसाद वितरण किया उन्होंने 30 मार्च को शोभायात्रा में सभी से की शामिल होनें की अपील की हैं।इस मौके पर नवनीत कुशवाहा,अजय,अनिल,सोनू गौरव,आकाश,ओम,विजय,अर्पित,रंजीत आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.