शहर के ग्रेपलिंग निर्णायको को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

दैनिक कर्म भूमि।कानपुर/ 14 से 18 अप्रैल तक मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश भोपाल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष और महिला वर्ग ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में कई राज्यों के 53 विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता में भारत के 26 जजों में शहर के रावतपुर निवासी दुर्गेश्वर् श्रीवास्तव, पनकी रतनपुर निवासी सुनील चतुर्वेदी को जज की भूमिका के लिए चयनित किया गया था।प्रतियोगिता में दोनो जजों ने मैट रेफरी की भूमिका निभाते हुए बेहतरीन रिफ्रीशिप किया। कई जटिल स्थितियों पर दिए गए निर्णय से अन्य जजों ने भी जमकर सराहना की। वहीं प्रतियोगिता समापन पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग अरुण यादव ने शहर के दोनो जजों को सम्मानित किया।अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी शत्रुघ्न यादव सहित मध्यांचल विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा दोनो जजों की जमकर प्रशंसा की गई।ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ओम प्रकाश नरवाल (आईपीएस), फेडरेशन के फाउंडर शिव कुमार पांचाल, महासचिव रेनू देवी पतंजलि, प्रदेश सचिव ग्रेपलिंग उत्तर प्रदेश लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्रा, ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपूर के अध्यक्ष डा आलोक श्रीवास्तव ने दोनो जजों को शुभकामनाएं दी है।

संवाददाता।आकाश चौधरी