राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर टांडा मंजरे हक़ निस्वा इंटर कालेज टांडा ने बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक व छात्राएं मौजूद रहीं। बच्चों ने हाईस्कूल में 91%एवं इंटरमीडिएट मे 89% रिजल्ट लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है जिससे आज स्कूल के प्रागंण में जिन बच्चों अपने अपने क्लास में टाप किया है उनको सम्मानित किया गया।
टॉपर बच्चों में इंटरमीडिएट की कहकशां फात्मा ने 82.8% लाकर प्रथम स्थान हासिल किया,
नईमा मुस्कान ने 79.8% लाकर द्वितीय एवम शबे असरा ने 78.2% लाकर तृतीय स्थान अर्जित किया ।
इसी प्रकार हाईस्कूल में सामिया अरशद ने 82.5% लाकर प्रथम स्थान, उमरा खातून ने 80.5% लाकर द्वितीय स्थान एवम सबा परवीन ने 79.5% लाकर तृतीय स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षिकाएं व छात्राए मौजूद रही।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.