कर्नाटक की जीत युवाओ और बेरोजगारों की : उषा रानी कोरी

दैनिक कर्म भूमि।कानपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है।वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता

ऊषा रानी कोरी कांग्रेस की इस जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये जीत बेरोज़गार युवाओ की है,महंगाई से लड़ते परिवारों की है,नफरत को छोड़ प्यार करने वालो की है ,भ्रष्टाचार से लड़ने वालों की है,परेशान बेहाल हो चुके किसानों की है,ये जीत सिर्फ कांग्रेस कर्नाटक की नही वो सभी लोगो की है जो देश से प्यार करते है ।उनकी जीत हैं।लेकिन इस दौरान वह भाजपा पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं रही। उन्होंने बीजेपी को टारगेट करते हुए कांग्रेस की बधाई दी और कहा है कि “फूट डालो-राज करो की राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा बहुत बड़ी ताकत बनी और कर्नाटक विधान सभा का चुनाव हमारे जननायक राहुल गांधी जी की अगुवाई में लड़कर सफ़लता पाई।कर्नाटक की समझदार जनता ने कांग्रेस पर अपना भरोशा जताते हुए एक निर्णायक जनादेश दिया और 40 परसेंटिया कमीशन वाली भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेक दिया।कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे साहब,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दीदी प्रियंका गांधी सहित कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पूर्व सीएम सिद्धारमैया की टीम ने जो भी वायदे किए हैं उनको पूरा करने के लिए सरकार गठन के दिन से ही पूरा करने की शुरुआत करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से हिमालय से दक्षिण तक जा पहुंचा।उन्होंने कहा कि हमारा यह विजयी आभियान यूं ही संपूर्ण देश तक पहुंचेगा और फिर एक बार पूरे देश में अमन,भाईचारे और मोहब्बत का बाज़ार बनकर एकता की मिशाल कायम करेगा।

संवाददाता।आकाश चौधरी