जेसी वाजपेई ट्रॉफी के लिए ट्रायल 18 मई से :  अध्यक्ष अभिषेक वाजपेई

दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त स्वर्गीय जेसी बाजपेई की याद में अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता के मुकाबले काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.अभिषेक वाजपेई वा सचिव कोच गोपाल सिंह ने दी.उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के बीच आठ टीमें बनाकर 35 ओवर के मुकाबले कराए जाएंगे।जिसका ट्रायल 18 और 19 मई को गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में सुबह 6.30 बजे प्रारंभ होगा और फाइनल मुकाबला गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में डे-नाइट दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।

संवाददाता।आकाश चौधरी