दैनिक कर्म भूमि।कानपुर 16 मई। दि अमेरिकन यूनिवर्सिटी न्यूयार्क, यू.एस.ए. ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सात देशों और भारत के 19 राज्यों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान हेतु पूरे देश से पांच लोगों को
प्रो. उच्चतम उपाधि डी.लिट्.प्रदान की गयी।वही शहर की एसएनसेन पीजी कालेज की सहायक प्रोफेसर डॉ.संगीता सिंह को शिक्षा जगत की उच्चतम उपाधि डी.लिट्.प्रदान की।बताते चले कि डॉ.संगीता सिंह की उपलब्धि ने शहर का मान बढ़ाया है और पति डॉ.अनिल कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी जो कल्यानपुर ब्लाक पर है।डॉ.संगीता सिंह ने बी.एससी,एम.एससी.की शिक्षा इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, से पूर्ण की।एम.एड.एम.फिल. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी से पूर्ण किया।पी.एच. डी.शियाट्स,प्रयागराज से पूर्ण की। डॉ.संगीता सिंह की अभी तक एक पुस्तक,पांच सम्पादित पुस्तकें, 10 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लेख 15 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के लेख तथा दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। भारत के विभिन्न राज्यों सहित सात देशों के कई विद्वानों की उपस्थिति नें दीक्षांत समारोह को गुणात्मक शिखर प्रदान किया।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.