दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।12 से 14 मई त्रिचीनपल्ली तमिलनाडु मे सम्पन्न हुई राष्ट्रीय सब जूनियर,जूनियर,सीनियर एवं मास्टर्स पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों क़ी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।टीम महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपने वर्ग मे जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक एवं 14 काँस्य पदक जीते सहित कुल 59 पदक जीते हैं।उत्तर प्रदेश टीम के पवन कुमार एवम अभिषेक कटियार (कानपुर) ने स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब जीता इसके अलावा उत्तर प्रदेश टीम मे सबसे ज्यादा पदक कानपुर के खिलाड़ियों ने जीते।उत्तर प्रदेश टीम ने सब जूनियर महिला एवं पुरुष टीम चैंपियनशिप मे प्रथम स्थान जीत।जूनियर महिला वर्ग मे प्रथम जूनियर पुरुष वर्ग मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया,सीनियर पुरुष वर्ग मे द्वितीय सीनियर महिला वर्ग मे तृतीया स्थान प्राप्त किया।वही मास्टर वर्ग मे पुरुष में दितीय स्थान तथा महिला वर्ग मे तीसरा स्थान प्राप्त किया।कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन उमेश शुक्ल ने कहा की टीम के जोरदार प्रदर्शन पर सभी विजेता खिलाडीयो का सम्मान किया जाएगा।पदक विजेताओ के नाम इस प्रकार है : अभिषेक कटियार,शिवानी वर्मा,ऋषि यादव,आकर्षि कटियार,नैंसीकटियार,श्रिया गौर,सौरभ कुमार,खुशी राजपूत,आर्यन यादव।रजत पदक विजेता : राजेश दीक्षित,रिशु सिंह,दिव्य कटियार,भूमि चौरसिया,आकृति कटियार,नेहा कश्यप।कांस्य पदक:मनीष मिश्रा,जानशीन,पारुल,रजत पदक सहारनपुर।अंकित कुमार हापुड़ कांस्य,धीरज शर्मा गाजियाबाद कांस्य,कृष्णा अरोड़ा रजत,शुभांकर रजत,रोहित हापुड़ रजत,राहुल यादव बनारस रजत,गौरव कुमार बरेली रजत,रजत नाथ बरेली कांस्य,प्रदुम्न रावत लखनऊ स्वर्ण,देवेंद्र नेहथानी स्वर्ण, पवन कुमार लखनऊ स्वर्ण,राजेश कुमार वर्मा लखनऊ स्वर्ण,अनूप कुमार सीतापुर रजत,वर्षा राठौर बरेली स्वर्ण,मनीष कुमार बरेली स्वर्ण,तहूरा जैदी बरेली रजत,रीता सिंह बरेली स्वर्ण,पारूल सहारनपुर रजत,सुनीता विश्वास लखनऊ स्वर्ण,चंद्र भान सिंह राणा लखनऊ स्वर्ण,राहुल यादव लखनऊ कांस्य सूरज तिवारी लखनऊ रजत पद सभी विजेता खिलाड़ियों को राहुल शुक्ल सचिव उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवम उपाध्यक्ष रुमित सिंह सागरी,राजधर मिश्र राजेश दीक्षित,सौरभ गौर धीरेन्द्र सिंह राकेश तिवारी अनूप कुमार नीरज कुमार सुधांशु आर्य ने बधाई दी।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.