दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जेसी बाजपेई अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रायल के पहले दिन 270 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सुबह 6:30 बजे से काका देव स्थित गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल में शामिल हुए खिलाड़ियों की केसीए के निर्णायक चरणजीत सिंह और मोहम्मद फैजान ने प्रतिभा परखी।आयोजन सचिव डॉ.अभिषेक बाजपेई ने बताया कि बचे हुए खिलाड़ी व नए खिलाड़ी जो दूसरे दिन रजिस्ट्रेशन कराएंगे उनका ट्रायल 19 तारीख को होगा। मुख्य रूप से दीपांकर मालवीय,प्रशांत अवस्थी,गोपाल सिंह,सर्वेश तिवारी,अशोक सिंह,मोनू प्रजापति,मोहम्मद आमिर,श्रांजुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.