दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ की शाखा फजलगंज डिपो चुन्नीगंज वार्षिक चुनाव पर्यवेक्षक राहुल देव वाजपेई क्षेत्रीय अध्यक्ष की देखरेख में संपन्न हुए। रोडवेज कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने के कारण वार्षिक चुनाव में लगातार चौथी बार कान्ती अध्यक्ष बने एवम उमेश पांडेय महामंत्री चुने गए।शिवरतन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा उपाध्यक्ष प्रथम,निसार अहमद उपाध्यक्ष द्वितीय विश्वनाथ शुक्ला वरिष्ठ संयुक्त मंत्री केपी श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री अश्वनी पांडे संगठन,अनुराधा शर्मा कोषाध्यक्ष मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रचार मंत्री सौरव मिश्रा कार्यालय मंत्री बने और क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजय दीक्षित,राहुल देव वाजपेई,दीनानाथ बृजेश शर्मा रणबीर पाल राकेश कुमार को मनोनीत किया गया।अध्यक्ष कान्ती ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे कर्मचारियों के मान सम्मान पर कोई ठेस नहीं आने दी जाएगी। अंत में सभी नवनियुक्त कर्मचारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस मौके पर विनय सिंह सुधाकर मिश्रा अभिनव यादव, ऋषभ तिवारी शोभित वाजपेई कमल सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्य सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.