उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी महाराज जी का दिशा निर्देश बहुत पहले ज़ारी हो गया था कि सड़कों पर किसी भी प्रकार से अतिक्रमण नहीं होना चाहिए न ही जाम के कारण जनता को

परेशानी होनी चाहिए।जिसको मद्देनजर रखते हुए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर कड़ी मेहनत करके अतिक्रमण और जाम को लेकर पुलिस के साथ सड़कों पर उतर कर बहुत प्रयास किए परन्तु विफल रहे और जाम लगने के वजह से लखनऊ का कमान उनसे ले लिया गया।नये पुलिस कमिश्नर को कमान मिली जिनका नाम है एस बी शिराडकर जो बाबा आदित्यनाथ योगी महाराज जी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लखनऊ के सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दिये कि हर दिन अपने अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला कर यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़कों पर उतरे।पुलिस सड़कों पर उतर रही है पैदल गस्त कर रही है तस्वीरें अधिकारी तक पहुंच भी रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी महाराज को बताया भी जा रहा है कि सब कुछ सामान्य है पर हकीकत कुछ और ही देखने को मिलता है।
सड़कों पर गाड़ियां जहां की तहां खड़ी मिल जायेंगी आटो बिक्रम ई रिक्शा उल्टी सीधी तरह से सवारी उतारते बैठाते नज़र आ जायेगें नो एंट्री में बड़ी सरलता से ट्रक शहरों के अंदर दिख जायेंगे।ठेले लगा कर दुकान दारी करने वाले सड़क पर मनमानी तरीक़े से पेश आते दिख जायेंगे।अगर ऐसी स्थिति वाली तस्वीरें देखनी है तो चौक चर्क मेडिकल कॉलेज पाटा नाला नक्खास अकबरी गेट बाजार खाला हैदर गंज अमीनाबाद नाका चारबाग पांडेय गंज कैसर बाग आलम बाग दुबग्गा हुसैन गंज आई टी चौराहा पर जाकर देखा जा सकता है।अतिक्रमण और जाम से निजात पाने के लिए पैदल गस्त करके वर्दी को पसीने से भिगो के नहीं किया जा सकता जब तक सिस्टम में बदलाव नहीं होगा अतिक्रमण फ़ैलाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी आटो बिक्रम ई रिक्शा वाले को सही दिशा निर्देश नहीं दिया जायेगा सड़कों पर ठेला खुमचा लगानें वालों को एक जगह निर्धारित नहीं किया जायेगा तब तक सब कुछ ऐसे चलाता रहेगा सड़कों पर अतिक्रमण होगा जाम लगेगा एक्सीडेंट होगा आम जनता परेशान होती रहेगी लोग समय पर आफिस दुकान अपने रोजगार पर नहीं पहुंच पायेंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी महाराज का दिशा निर्देश सिर्फ कागजों में सिमट कर रह जायेगा।
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.