उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक जन्मभूमि/उन्नाव शुक्लागंज मंगलवार सुुबह करीब चार बजे चंपापुरवा मोहल्ले में एबीसी लाइन धू धू कर जल गई। दोपहर करीब बारह बजे के बाद बिजली कर्मियों ने नया एबीसी केबिल डालकर आपूर्ति चालू की। इस दौरान सैकड़ों घरों की आठ घंटे तक बिजली गुल रही। इसी तरह आजाद नगर में भी एबीसी लाइन टूटने के कारण घंटों बिजली गुल रही। वहीं नगर के गोताखोर और अहमद नगर में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा होने के कारण आये दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहा था। जिसे देखते हुये मंगलवार को अधिकारियों के नेतृत्व में दोनों स्थानों का ट्रांसफार्मर बदला गया। जहां विभाग ने ढाई सौ केवीए के स्थान पर चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। कार्य के दौरान करीब दोनों मोहल्लों की चार-चार घंटे बिजली गुल रही। गर्मी में बिजली न आने के कारण लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी।
रिपोर्ट प्रदेश हट राजेंद्र कुमार पांडे उन्नाव उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.