टायर फटने से अनियंत्रित कार ने बाइक को ठोका दो लोग गंभीर रूप से घायल

जोरदार टक्कर से धू धू कर जली बाइक

 

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/उन्नाव शुक्लागंज मंगलवार दोपहर कानपुर की ओर से एक कार मरहला की ओर जा रही थी, जैसे ही वह ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर तीन के पास पहुंची तभी कार का अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सामने से आ रहे बारासगवर के पहाड़ खेड़ा निवासी

बाइक सवार माधवेन्द्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे माधवेन्द्र और उसका साथी ऊंचगांव निवासी शिवम तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक में आग लग गई और बाइक धू धू कर जलने लगी। इसी दौरान कार ने दो और बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे ललऊ खेड़ा निवासी प्रीती यादव और पांच साल का आयांश भी घायल हो गया। दुर्घटना देख आस पास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा। वहीं बीच सड़क पर धू धू कर जल रही बाइक की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। जिसके बाद यातायात चालू हो सका।

 

 

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य उन्नाव उत्तर प्रदेश भारत