*रक्षक ही बन गए भक्षक आम जनता हो रही आये दिन इन रक्षकों के शिकार।*

उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ से पुलिस अभी कानपुर में एक्सप्रेस वे की व्यपारी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा लूट की घटना को प्रदेश भूल भी नही पाया था कि आज राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की प्रताड़ना से आशीष उम्र 23 ने पुलिस पुलिस द्वारा जबर्दस्ती मुलजिम बनाने से आहत होकर सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। अब क्या प्रदेश में जनता के रक्षक ही जनता के भक्षक बनकर टूट पड़े है।आशीष कुमार के नाम के लड़के ने दो मंजिल मकान के छत के ऊपर पंखे से लगाई फांसी लिया।

समय करीब दोपहर 12:00 बजे लड़के ने लगाई फांसी लगाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश फैल गया ।

मृतक आशीष उम्र 23 साल पिता स्वर्गीय महादेव ,ग्राम गाहदौं निवासी ने फांसी लगाने से पूर्व सुसाइड नोट लिखा जो मौके से सुसाइड नोट बरामद हुवा है। मृतक आशीष कुमार ने सुसाइड नोट पर रहीमाबाद थाने के अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है जबर्दस्ती मुलजिम बनाकर परेशान किया गया है।म्रतक ने सुसाइड नोट में उप निरीक्षक रहीमाबाद राजमणि पाल ,मोहित शर्मा ,तथा ललन पाल ,फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने का लगाया आरोप लगाते हुए लिखा है।

ग्रामीणों ने बताया कि नंदू विश्वकर्मा व अरविंद तथा श्याम किशोर द्वार षड्यंत्र रच कर दोनों भाइयों आशीष व मनीष और मयंक पर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर बड़े पैमाने पर थाने में दलाली करते है।मृतका ने सुसाइड नोट पर बताया कि हम लोगों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी इसलिए Thanks हमें सुसाइड करना पड़ रहा है ।

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश