ताबड़तोड़ चैन स्नैचिंग से पुलिस व्यवस्था पर उठा सवालिया निशान

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म/शुक्लागंज उन्नाव/रविवार शाम फोरलेन पर नेहरू नगर

निवासी महिला के साथ चेन लूट की घटना हुई। जिसके ढाई घंटे बाद दोबारा बिंदा नगर चौकी क्षेत्र स्थित फोरलेन पर पुराने स्टेट बैंक के पास आनंद नगर निवासी महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटकर भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को लूट की जानकारी दी है।

आनंद नगर निवासी उदय नारायण राजपूत की पत्नी अर्चना राजपूत रात करीब 8:30 बजे बिंदा नगर चौकी क्षेत्र के पुराने स्टेट बैंक के पास आम खरीद रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी एक तोले की चेन तोड़कर भागने लगे। यह देख महिला ने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े लेकिन लुटेरे तेजी से कोतवाली की ओर भाग निकले। ढाई घंटे के भीतर दूसरी चैन लूट की घटना होने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्दी लुटेरों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा और चेन लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य उन्नाव उत्तर प्रदेश भारत