डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें – त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित को दिये निर्देश

 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की उपस्थिति में शनिवार को तहसील सभागार मानिकपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने गत संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच की। जिसमें सहायक चकबंदी अधिकारी मानिकपुर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी मानिकपुर से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ राजकमल, प्रभागीय वनाधिकारी पीके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि राजकुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, अपर चिकित्साधिकारी इम्तियाज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चंद्र, जिला विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा, खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र स्वरूप, अधिसाशी अभियंता आर एस वर्मा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी यशवंत कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।