प्रधानमंत्री मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, “लीजन ऑफ ऑनर” पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री 

­भारत/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि: /फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी को “ग्रैंड क्राॅस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक सम्मान में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय

प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को भी यह सम्मान मिल चुका है। इससे पहले भूटान, अमेरिकी, बहरीन, मालदीव, रूस, यूएई, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान, सउदी अरब, मिस्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ गणराज्य जैसे अनेक देशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। इससे पहले गुरुवार को, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार  को पेरिस में अपने आधिकारिक निवास एलिसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मेजबानी की।प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रांस के एफिल टावर से यूपीआई की शुरुआत होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री दो दिन की फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को पेरिस पहुँचे हैं। उनके साथ भारतीय व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल भी गया है।

 

 

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य उत्तर प्रदेश भारत