*भाजपाइयों नें चलाया स्वच्छता अभियान*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री की जन्म दिन से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवारा के अंतर्गत भाजपा ने रविवार को अनुसूचित बस्तियों,विद्यालयों, मठ मंदिर,पोखरों और महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई का अभियान चलाया।

स्वच्छता अभियान अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर में दुर्गा मंदिर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,मण्डल अध्यक्ष सुग्रीम कन्नौजिया,योगेंद्र मिश्र,डाक्टर रविकांत त्रिपाठी के साथ सफाई की।उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियानों में से स्वच्छ भारत अभियान अपने आप में एक अनूठा अभियान है।मोदी की यह पहल प्रशंसनीय है।स्कूल कालेजों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं में यह विषय दिया जाने लगा है।कहा कि अपने आस पास साफ सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है,प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया है।मोदी ने भारत को स्वच्छ करने की परिवर्तनकारी मुहिम चलाया है।एक सच्चे नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि न गंदगी फैलाएं और न फैलाने दें।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख मौसम वर्मा,प्रतिनिधि राना वीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी स्वच्छता अभियान जिला संयोजक अनंत राम मिश्र आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर