*अपने आईटी सेल को प्रशिक्षित करने के लिए भाजपा ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर ÷ चुनावी दौर में सोशल मीडिया और आईटी की चुनाव में उपयोगिता को ध्यान में रखकर भाजपा अपने आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सोशल मीडिया क्षेत्रीय संयोजक आयुष वाजपेई ने भाजपा सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का वृत्त लेने के बाद कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में एक इंसान की जरूरत सिर्फ रोटी,कपड़ा और मकान तक ही सीमित नहीं हैं। वह सोशल मीडिया की किसी न किसी प्लेट फार्म से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया के दौर में इसका उपयोग करने में युवाओं की बड़ी भूमिका दिखाई देता है।कहा कि सोशल मीडिया की महत्व को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपने कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के माध्यम से जुटी है। दिन रात एक कर सरकार और संगठन के कार्य को सोशल मीडिया की प्लेट फार्म के माध्यम से कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं।अबकी बार भाजपा सरकार का नारा गुजरात विश्व विद्यालय के छात्रों ने दिया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने ने संगठनात्मक और प्रचारात्मक विषयों की विस्तार से चर्चा कर अभी से भाजपा की केंद्र में पुनः सरकार बनाकर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रचार के माध्यमों में सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया से बड़ा हथियार है जिसके फालोवर पेपर पढ़ने वालों की अपेक्षा अधिक हैं। बैठक में शामिल सभी का आभार प्रकट किया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने आईटी और सोशल मीडिया की महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा को शीर्ष पर स्थापित करवाने में भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया का बहुत बड़ा योगदान रहा है।भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया की नक़ल विपक्षी दल भी कर रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहे हैं। विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया।
संचालन सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र ने किया। प्रस्तावना आईटी संयोजक मनीष मिश्र ने पढ़ा।
कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,अभिषेक पाण्डेय,ध्रुव त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी , राहुल पाण्डेय ,निखिल त्रिपाठी शुभम शुक्ला,अतुल पाण्डेय,बजरंगी अग्रहरि, राजेंद्र गौड़, प्रशांत त्रिपाठी,भंवर सिंह, अग्रहरि अंगद कुमार, पवन सैनी, अंगद कुमार, अमित यादव, विपिन पाण्डेय, कुलदीप अग्रहरि,अशीष सोनी, जिलाजीत आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.