*132वाँ वार्षिकोत्सव के अवसर पर टाण्डा नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव व वेद प्रचार का 24 नवंबर से 27 नवंबर तक से चतुर्थ दिवसीय कार्यक्रम होगा।

शुक्रवार को आर्य समाज टाण्डा द्वारा 132वाँ वार्षिकोत्सव के अवसर पर टाण्डा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं, डी. ए. वी. एकेडमी के छात्र -छात्राएं अपने अध्यापको के साथ शोभा यात्रा में उपस्थित रहे। छात्रो द्वारा महाराणा प्रताप, महारानी लक्ष्मीबाई, महर्षि दयानंद सरस्वती के रूप में वेशभूषा पहनकर सम्मीलित हुए। जो टाण्डा नगर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा का जगह- जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रथम दिन प्रातः 7.30 से 9 बजे तक चतुर्वेद शतकम यज्ञ हुआ। जिसको यज्ञ ब्रम्हा- आचार्य चन्द्र देव शास्त्री फर्रुखाबाद संयोजक -आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री(पुरोहित, आर्य समाज टाण्डा) द्वारा हुआ।

रिपोर्ट -अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि टांडा अंबेडकर नगर