राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में वोटर चेतना महा अभियान और मन की बात कार्यक्रम के सन्दर्भ में जिला और विधान सभा क्षेत्र की बैठकों के बाद भाजपा शुक्रवार को जनपद के सभी 315 शक्ति केंद्रों के बूथों पर बैठकें कर रही है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष वोटर चेतना महा अभियान के जिला संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने अकबरपुर नगर मण्डल के सदरपुर में शक्ति केंद्र की बैठक बूथ अध्यक्ष गणों की उपस्थिति में करते हुए कहा कि बूथ की मजबूती से ही बूथ जीत कर चुनाव जीता जा सकता है।बूथ के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं की सूची की गहन अध्ययन से ही हम छूटे मतदाताओं की पहचान कर उनको मतदाता बनने का फार्म भरवा सकते हैं।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर अच्छी संख्या में सुनी जाए और मतदाता सूची का वाचन हो यह सभी बूथ अध्यक्ष गण को आज ही सुनिश्चित कर लेना चाहिए।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की विज्ञप्ति के अनुसार विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, चेयर मैन ओमकार गुप्ता,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,मण्डल प्रवासी रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,आनंद जायसवाल,आदित्य शुक्ल,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा, चंद्रिका प्रसाद,दशरथ यादव,दिनेश पाण्डेय,अमित पाण्डेय,डाक्टर विनोद कुमार,रघु नंदन राजभर,विकास तिवारी,अमित गिरी, विकास मोदनवाल,दिनेश चौधरी,अभिमन्यु अग्रहरि,धीरेंद्र प्रताप सिंह,अंशुमान सिंह,गौतम उपाध्याय आदि ने शक्तिकेंद्रो की बैठक किया।
रिपोर्ट-अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टाण्डा अम्बेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.