प्रधानमंत्री किसान ड्रोन केंद्र का हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत गुरुवार को देश को सम्बोधित करते हुए 10 हजार जन औषधि केंद्रों को बढ़ाकर 25 हजार केंद्र और महिलाओं के नेतृत्व में विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और शिक्षण संस्थान जिला संयोजक/विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक संतोष सिंह के संयोजन में कार्यक्रम चल रहा है।

जनपद में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत टांडा विधान सभा क्षेत्र की धौरहरा ग्राम सभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड के खूंटी से 15 नवंबर को पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उसी स्थान पर सभी सेवाओं के एक भाग के रूप में ग्राम पंचायतों में आई ई सी वैन के रुकने के स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है और स्वच्छता,बिजली,आवास,रोजगार,आयुष्मान भारत, पी एम गरीब कल्याण अन्न योजना और प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है।कहा कि भारत संकल्प यात्रा देश की 2 लाख 70 हजार ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी।कहा कि यात्रा 25 जनवरी 2024 तक चलेगी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने सम्बोधित किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की जलालपुर विधान सभा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,भियांव में पूर्व विधायक सुभाष राय,अकबरपुर में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, कटेहरी में पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, राम नगर में भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,भीटी में पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह रहे।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर