कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

 

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

अम्बेडकर नगर:- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष अमित वर्मा “जितेंद्र” की अगुवाई में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा प्रदेश की जनता के मौलिक अधिकारों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह को सौपा।

 

अभी कुछ राज्यों में जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश में चल रहे चुनाव को लेकर भाजपा कि मोदी सरकार ने वहां की जनता को 450 – 500 तक गैस सिलेंडर देने का झूठा वादा किया है। कांग्रेस जनों ने मोदी सरकार को कटघरे में रखते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की जनता को 450-500 तक गैस सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहा है? क्या प्रदेश की जनता ने भाजपा को वोट नहीं दिया है? आखिर उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार ठगने का काम क्यों कर रही है? उत्तर प्रदेश की जनता के साथ ऐसा दोगला व्यवहार क्यों किया जा रहा है प्रदर्शन में शामिल जिला अध्यक्ष अमित वर्मा एआईसीसी सदस्य मेराजुद्दीन किछौछवी नव नियुक्त प्रदेश सचिव अनीस खां, प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू पांडे, वरिष्ठ नेता सुनील मिश्रा, मीडिया प्रभारी विजय शंकर तिवारी सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव संजय तिवारी जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष वशिष्ठ पांडे वरिष्ठ किसान नेता सूखी लाल वर्मा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा उपाध्यक्ष अनूप तिवारी, गुलाम रसूल उर्फ छोटू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।