राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए जिले वार लगातार रोजगार मेला जिलों के उद्योग विभाग के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर में रोजगार/नौकरी देने के लिए लगाया जा रहा है जिसमें हजारों बेरोजगार शामिल होकर रोजगार का लाभ उठाना चाहते हैं।लेकिन नामित प्राइवेट कंपनियां द्वारा व उनके कर्मी द्वारा बेरोजगार युवाओं से ठगी किया जा रहा है।मेला के माध्यम से निःशुल्क रोजगार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा देने का प्रयास किया जा रहा है।लेकिन कम्पनियों द्वारा उसे झुठलाया जा रहा है।अभी हाल ही में 29सितम्बर 23 को अंबेडकर नगर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया।इस में बड़ागांव इब्राहिमपुर के युवा हार्दिक गौड़ ने भी शामिल हुआ था जिसका चयन मानी जानी कम्पनी विप्रो द्वारा स्टोर सुपरवाइजर के पद के लिए चुना था ।30सितम्बर 23 को 1550रुपए सिक्योरटी व ड्रेस के नाम से 20/10/23को प्रमाणपत्र के नामसे 4000,फिर 6/11/23 व 16/11/23 को गोरखपुर कारखाने के गेटपास के नाम पर 4800रुपए लिया गया।फिर पुनः 19/11/23को एन ओ सी के नाम से मागा जाने लगा ।हार्दिक गौड़ को लगा की मुझे ठगा जा रहा है तब प्रार्थी हार्दिक ने 21/11/23 को जिलाधिकारी महोदय से जन शिकायत किया ।जिसपर जिला उद्योग अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए विप्रो कम्पनी से कार्यवाही हेतु दूरभाष पर वार्ता किया।
रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल
You must be logged in to post a comment.