शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं होली त्योहार जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह*

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर। जिले में होली को शांति और सौहार्दपूर्ण में मनाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में जिला शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने शक्त निर्देश देते हुए बताये की त्योहार के अवसर पर कोई भी अप्रिय घटना न होने पाएं। उन्होंने ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर में साफ सफाई करा ले। जनपद में शान्ति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि त्योहार के अवसर पर विद्युत आपूर्ति 24 घंटे तक रहना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति सोसल मीडिया द्वारा व अन्य किसी तरह से लोगों को भड़काने का कार्य करते हैं तो। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिम्मेदार व्यक्तिगण अपने मोहल्ले में बैठक कर लें। उन्होंने बताया कि यदि होली के दिन किसी के ऊपर गलती से रंग चला जाए तो वह बुरा न मानते हुए शान्ति से त्यौहार मनाये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू राजस्व डॉ सुनील वर्मा को निर्देशित किया कि शहर के चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी होलिका स्थल को रंगोली से सजाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूर्व रुप से सतर्क है। उन्होंने बताया कि अफवाह फ़ैलाने वाले व शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के ऊपर उचित कार्यवाही की जायेगी। अध्यक्ष नगर पालिका ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस बार नगर पालिका के द्वारा पूर्व वर्षो से भी अच्छी सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह, रविंद्र सिंह, आरिफ हबीब, डॉ शकील,हाजी मो तौफीक, अध्यक्ष महादुर्गापूजा समिति विजय सिंह,(बागी), कैलाश नाथ, साजिद हमीन, शकुंतला शुक्ला आदि ने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिया।

रिपोर्ट ‌अभिषेक शुक्ला