*बज बजाती नालियों की दुर्गंध से बड़ागांव इब्राहिमपुर के ग्रामीण परेशान, सफाई व्यवस्था बदहाल*

बज बजाती नालियों की दुर्गंध से बड़ागांव इब्राहिमपुर के ग्रामीण परेशान, सफाई व्यवस्था बदहाल

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अम्बेडकर नगर ब्लाक टांडा के ग्राम पंचायत बड़ागांव इब्राहिमपुर में काफी दिनों से सफाई कर्मी के नहीं आने से गांव में गन्दगी का अंबार लगा है ।गांव की सभी नालियों गन्दगी और कचड़ो से बजबजा रही है।सरकारी हैंड पंपों और गलियों में गन्दगी फैला है।ग्राम के सभी मजरों में गंदगी का आलम है गांव में संक्रमित विमारियो का खतरा बढ़ गया है,सरकार द्वारा गांव और नगरों ,स्कूल आदि में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत में कागजों में सफाई किट /सफाई सामग्री की अच्छी खरीददारी की गई है लेकिन कहीं देखने को नहीं मिल रहा है।मौजा बड़ागांव में जैसे ही प्रवेश करेंगे तो बज बजाती नाली और उसका गंदा पानी रास्ते पर स्वागत करता है।अंदर गांव में भी हर मौजों में यही नजारा है।गांव के जो नागरिक /गांव वासी जागरूक है वे अपने घर के सामने साफ सफाई कर लेते हैं।जिन नालियों पर पटिया रखा है उसमे तो बहुत तेज दुर्गन्ध आ रही है।क्योंकि जबसे नाली बनी है तब से कभी सफाई नहीं हुआ।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर