विधिपूर्वक नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम,सात्विक भोजन व संतुलित दिनचर्या से किया जा सकता है मधुमेह रोग का निवारण-आशा राम वर्मा

 विधिपूर्वक नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम,सात्विक भोजन व संतुलित दिनचर्या से किया जा सकता है मधुमेह रोग का निवारण-आशा राम वर्मा

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अंबेडकर नगर भारतीय योग संस्थान अंबेडकरनगर के तत्वावधान में योग साधना केंद्र राजकीय उद्यान अंबेडकर पार्क में आयोजित नि:शुल्क मधुमेह रोग निवारण शिविर सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुये क्षेत्रिय प्रधान संदीप लाल श्रीवास्तव ने सात्विक भोजन के बारे में लाभकारी जानकारियों से साधकों का ज्ञानवर्धन किया। शिविर का शुभारंभ संस्थान की परंपरानुसार ओम्ध्वनि और गायत्री मंत्रोच्चारण सहित क्षेत्रीय प्रधान अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने किया।

नि:शुल्क 5 दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर कार्यक्रम में रानी अग्रहरि ने योग गीत प्रस्तुत किया। गर्दन की सूक्ष्म क्रियाएं,पद्मासन,गहरे लम्बे श्वास,ओम्ध्वनि,गायत्री मंत्र भावार्थ सहित राज बहादुर तिवारी द्वारा।वार्ता के क्रम में मधुमेह रोग के उपचार में योग की भूमिका पर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने प्रकाश डाला। तिर्यक ताड़ासन,पादहस्तासन राजेंद्र प्रसाद यादव,अर्धमत्स्येंद्रासन,अर्ध उष्ट्रासन,मण्डूकासन,हास्यासन मुकेश कुमार वर्मा सर्पासन,पवनमुक्तासन संदीप लाल श्रीवास्तव मर्कटासन दूसरी स्थिति,शवासन,नेत्र सुरक्षा क्रियाएं राम केदार वर्मा अग्निसार प्राणायाम,कपालभाति,प्राणायाम,

ध्यान आशा राम वर्मा प्रश्नोत्तर एवं जिज्ञासा ले लिए संदीप लाल श्रीवास्तव/आशा राम वर्मा धन्यवाद एवं अग्रिम सूचना,जिला प्रधान द्वारा किया गया।प्रार्थना और शांति पाठ संतोष कुमार सिंह ने कराया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज यादव,नीलम सोनकर,आशा श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव,नीतू सिंह,ज्ञानमती, नारायण श्रीवास्तव, डा.जी.सी. श्रीवास्तव,राज कुमार मोदनवाल, रमाशंकर यादव,मनोज कुमार सिंह,मंशाराम,हरी लाल,बृजेंद्र लाल श्रीवास्तव, चन्दन उपाध्याय उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर