उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर, 24 जुलाई। “प्रकृति की अनमोल विरासत हमारी जीवनदायिनी हवा हमे वृक्षों से ही मिलती है। ये जितने अधिक होंगे, जीवन उतना ही सरल होगा। पशु, पक्षी, जीव, जंतु और मानव सभी की सांसों का आधार लहलहाते पेड़ ही हैं।” ये बातें भारत स्काउट और गाइड कानपुर के संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी ने हर सहाय स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए कही। वृहद वृक्षारोपण में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता ने पौधे लगाने के साथ उन्हें संरक्षित करने का भी संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि वृक्षों की अधिकता से ही मानसूनी बादल सही समय पर वर्षा करके धरती को हरा – भरा करते हैं। आम, आंवला, बेल, अमरूद, इमली, कैंथा, अमरूद आदि के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता, सर्वेश तिवारी, डॉ सुधांशु त्रिपाठी, सत्य प्रकाश तिवारी, अलका द्विवेदी, ब्रजेश अवस्थी, नीरज मिश्रा, आशीष सिंह, जगदीश गुप्ता, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.