*लहू देकर युवाओं ने मनाया 25वां कारगिल विजय दिवस*

*लहू देकर युवाओं ने मनाया 25वां कारगिल विजय दिवस*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अंबेडकर नगर * यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता के आह्वान पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य मुकेश मौर्य के नेतृत्व में युवान फाउन्डेशन द्वारा 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सीमा पर शहीदों के लिए हम नागरिकों की इससे बेहतर सच्ची श्रद्धांजलि नहीं हो सकती।

इस अवसर पर मुकेश मौर्य ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एकत्र रक्त थैलेसीमिया व ब्लड कैंसर जिसमें मरीजों को काफ़ी मात्रा में खून की जरूरत पड़ती है के काम आती है। ऐसे अत्यंत जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए जिससे इस रोग से ग्रस्त रोगी का जीवन बचाया जा सके।

इस अवसर पर अवधेश कुमार वर्मा, सौरभ सिंह पटेल, सत्यम शुक्ला, चंद्रशेखर, आलोक वर्मा, मंशाराम चौरसिया, प्रतीक मद्धेशिया, जितेन्द्र मौर्य, मुकेश कुमार मौर्य, बृजेश मौर्या, मूसा सिद्दीकी, अनिल मौर्य, सुनील ने रक्तदान किया। इस मौके पर फाउण्डेशन परिवार की ओर से सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र एवम् मेडल प्रदान कर समस्त रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया गया।

शिविर में मुख्य रूप से रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ0 मनोज गुप्ता, काउन्सलर दीपक नाग, नवीन दीक्षित, खुशीराम, कमलेश, बलराम आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर