**राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/सेमीनार का आयोजन **

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहांपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव द्वारा किया गया। उदघाटन उपरान्त जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने विभागीय स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव द्वारा कृषकों मे वितरित की जाने वाली विभागीय स्मारिका/औद्यानिक साहित्य का भी अवलोकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव द्वारा कृषकों को अपने उद्बोधन मे बताया गया कि कृषकों की आय को दुगना करने हेतु केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया गया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार इस दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। एवं अध्यक्ष द्वारा कम सिंचाई वाली फसल को अपनाने हेतु विशेष बल दिया गया तथा फसली बीमा को अपनाने हेतु कहा गया। जिससे कृषक विपरीत स्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। इस हेतु उन्होंने प्रभारी के.वी.के एवं जिला उद्यान अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कहा। इसी क्रम मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने उदभोदन मे कम सिंचाई वाली फसलों विशेषकर दलहनी फसलें जिसमे कम लागत कम सिंचाई एवं जैविक खेती के साथ-साथ सूक्ष्म सिंचाई पद्धति (ड्रिप/स्प्रिंकलर) संयंत्र के प्रयोग करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया एवं कृषक कृषि को परम्परागत तरीके से हटकर सोचे तथा उद्योग की भांति कार्य करें और जैविक खेती प्रणाली अपनाकर ज्यादा-ज्यादा से लाभ कमायें, तभी कृषकों की आय दोगुनी होगी। गोष्ठी में उपनिदेषक उद्यान, बरेली मण्डल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी केन्द्र प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र नियामतपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त वैज्ञानिक गणों द्वारा गोष्ठी में अपने-अपने विषयों पर कृषकों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में ए.के.पालीबाल, प्रभारी कृभकों ने नैनो फर्टिलाइजर के बारे में विस्तृत जानकारी दिया तथा कृषकों को ज्यादा से ज्यादा अपनाने हेतु कहा गया। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा विभाग मे संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई एवं विभाग द्वारा कृषकों का पंजीयन भी कराया गया। गोष्ठी मे विभाग के मनोज कुमार श्रीवास्तव, ए.आर. फारूकी, अनिल कुमार, वन्दना मौर्या, राहुल वर्मा, पूरनलाल, रामनाथ एवं ओमप्रकाश मौजूद रहें।