[series-matches series_id=”2327″]
उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहांपुर। जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि से जिले के कई गांवों में हजारों बीघा की फसलें तबाह हो गई है। जब सुबह किसानों ने उठकर देखा तो किसानों के चेहरे उतर गए किसान की आंखो में आंसू और माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी वहीं होली की खुशियां किसानों के घरों में मातम में बदल गई। शुक्रवार तड़के सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि से जिले के कई गांवों में हजारों बीघा की फसलें तबाह हो गई है। रवि की फसल एक तरीके से पूरी बर्बाद हो गई। शुक्रवार सुबह तड़के लगभग 3:30 बजे आंधी-तूफान के बीच हुई बारिश के साथ गिरे ओलों ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। आंधी, तूफान व ओलावृष्टि से दो दर्जन गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसले आढ़ी तिरछी हो गई है।
रिपोर्ट विजय सिंह शाहजहांपुर ब्यूरो चीफ
You must be logged in to post a comment.