उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर विकासखंड मियागंज की न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया।शासन द्वारा प्रेषित नवीन दिशा निर्देशों के अधीन इस बार की बैठकें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर पृथक पृथक संचालित की जाएंगी इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मियागंज द्वारा शिक्षक संकुलों से पूर्व में ही चर्चा किए जाने एवं व्यापक रूपरेखा तैयार कर लेने के चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षक संकुल बैठकें सम्पन्न हुई। बीईओ मनींद्र कुमार द्वारा न्यायपंचायत तियर और बरहा कला की बैठक में स्वयं प्रतिभाग करते हुए बैठक के बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।
उन्होंने कहा कि सभी उपस्थित शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर उनके शैक्षिक अधिगम स्तर को बढ़ाना व प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत निपुण लक्ष्य को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि बच्चों की उपस्थिति हर विद्यालय में 90% से कम नहीं होनी चाहिए।एआरपी अमित वर्मा और बबिता त्रिवेदी ने शैक्षणिक बिंदुओं पर परिचर्चाएं करते हुए अपने विचार आपस में साझा किए एवं स्वयं निर्मित टीएलएम का प्रजेंटेशन भी दिया। उच्च प्राथमिक स्तर पर पृथक से बैठकें संचालित की गई जहां राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा एवं इंस्पायर्ड अवॉर्ड परीक्षा हेतु छात्रों की अधिकाधिक प्रतिभागिता एवं चयन के लिए गहन चर्चा की गई।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.