उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।भगवान परशुराम शिव जी आश्रम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब ने बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने हमारे ट्रस्ट को वन्य जीव संरक्षण की अनुमति प्रदान की है।जिसके अन्तर्गत ट्रस्ट द्वारा हाथी, घोड़ा,हिरन,बाघ आदि जानवरों का संरक्षण किया जाएगा।इस अनुमति से क्षेत्र एवं जनपद में हर्ष उल्लास का माहौल है। राजा साहब का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया।इस मौके पर रविन्द्र कुमार मिश्रा, प्रशान्त मिश्रा,सन्तोष पाण्डेय, राहुल, विंध्यवासिनी, रविकांत, हिमांशु,शुभम, उत्कर्ष आदि लोग उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.