उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) मिर्जापुर के अदलहाट स्थित अभिनव नगर कॉलोनी, फत्तेपूर टोलप्लाजा पर आयोजित विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद किसी कारणवश प्रदेश मंत्री सत्यप्रकाश पाण्डेय वापस चले गए तो गोरक्षा प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति के अध्यक्षता में महासंघ की टीम ने उनके आवास पर उनको सम्मानित किया। श्री पाण्डेय ने बड़े प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति को ये सम्मान देने के लिए धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने कहा कि ये सम्मान पाकर जैसे स्वप्न साकार हो गया। उन्होंने महासंघ की टीम गोरक्षा प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, मातृशक्ति प्रदेश महामंत्री रेखा श्रीवास्तव, महासंघ प्रदेश मंत्री प्रेमनाथ दुबे को धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व समेत प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह के आयोजकों प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि समेत समस्त पदाधिकारियों को सफल कार्यक्रम का बधाई दिया।
रिपोर्ट चीफ ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.