उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) मिर्जापुर के अदलहाट स्थित अभिनव नगर कॉलोनी, फत्तेपूर टोलप्लाजा पर आयोजित विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह में अनुपस्थिति के कारण प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति के अध्यक्षता में महासंघ की टीम गुरु गोरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव के आवास पर पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, श्री श्रीवास्तव ने खुद महासंघ का आगवानी किया और सपरिवार स्वागत किया। श्री श्रीवास्तव ने बड़े प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति को ये सम्मान देने के लिए धन्यवाद अर्पित किया और गुरु गोरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान को एक उपलब्धि करार दिया। उन्होंने यात्रा करके उनके घर पर सम्मान देने के लिए उपस्थित प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति और मातृशक्ति प्रदेश महामंत्री रेखा श्रीवास्तव को महासंघ का रीढ़ करार दिया। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह की सफलता के लिए गोरक्षा नेतृत्व और आयोजन समिति प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि समेत समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट चीफ ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 52 92 20 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.