थानाध्यक्ष अदलहाट के नेतृत्व में गौतस्करों के खिलाफ मुठभेड़ करने वाले जाबांजों को विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) सूत्रों से सूचना के आधार पर बीती रात थानाध्यक्ष अदलहाट के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध रूप से ट्रक में गोवंश ले जा रहे तस्करों का घेराव किया तो तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गोरक्षा इकाई के पदाधिकारियों ने योगी जी के पुलिस का सराहना किया और थानाध्यक्ष अदलहाट एवं उनके जाबांजों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, विंध्याचल सह मण्डल प्रभारी बाल गोविंद त्रिपाठी, मिर्जापुर जिलाध्यक्षा अनुपमा सेठ, चुनार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सेठ द्वारा माला पहनाकर एवं वीरता स्वरूप भगवा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। गोरक्षा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति ने मिर्जापुर पुलिस को सराहा, प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरि ने गौतस्करों में भय व्याप्त करने के लिए थानाध्यक्ष अदलहाट को धन्यवाद दिया।

 

रिपोर्ट चीफ ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश 

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 26 99 1923 5535 👆🏻👆🏻👆🏻