उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि )विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का जन्म दिवस 25 जनवरी को महासंघ के लोगों ने पूरे प्रदेश में मनाया, उसी कड़ी में मिर्जापुर जिला परिक्षेत्र में निवास करने वाले गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने श्रीराम चरित मानस पाठ से प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का जन्म दिवस मनाया। मिर्जापुर के नारायनपुर ब्लॉक में टेंडुऑ ग्राम स्थित गोरक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल गोविंद त्रिपाठी के आवास पर प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरि बतौर मुख्य अतिथि पधारें, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी द्वारा किया गया, विंध्याचल सह मण्डल प्रभारी सतानंद विश्वकर्मा उर्फ दिलकश भारती ने कार्यक्रम का संचालन किया। वकालत के दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ता अशोक त्रिपाठी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहें, दिग्गज ठेकइत अनिल सिंह के नेतृत्व में तबला और ढोल वादन किया गया जिसमें प्रिंस सिंह द्वारा भी वादन प्रस्तुति दी गई। गायन के लिए विनोद पाठक, शिव प्रसाद त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला। उक्त अवसर पर मिर्जापुर जिला संयोजक श्याम प्रकाश पाण्डेय, मिर्जापुर जिलाध्यक्षा अनुपमा सेठ, मिर्जापुर सांस्कृतिक जिला उपाध्यक्ष देव नारायण मौर्य, मिर्जापुर सांस्कृतिक जिला मंत्री सतीश त्रिपाठी, मिर्जापुर जिला मंत्री अमित कुमार, चुनार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सेठ, नारायनपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, प्रमोद यादव, विनोद यादव, अरविंद गुप्ता, भूपेंद्र त्रिपाठी, गोलू त्रिपाठी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरि ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ उन्हें एक अवतारी पुरुष करार दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी द्वारा भिखारी प्रजापति जैसे महापुरुष के सानिध्य में कार्य करने को सौभाग्य और महान संत के रूप में प्रदेश अध्यक्ष को जन्म दिवस का बधाई दिया। मुख्य वक्ता द्वारा मानस पाठ, कीर्तन, हवन भारतीय संस्कृति से जुड़कर जन्म दिवस मनाने को भारत के लिए शुभ संकेत बताया गया। कार्यक्रम संचालक रहे सतानंद विश्वकर्मा उर्फ दिलकश भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संत रविदास के जयंती पर मानस पाठ करने का आह्वाहन किया गया है और उनके जन्म दिवस पर मानस पाठ करना अद्भुत अहसास है। कार्यक्रम के आयोजक, संयोजक एवं व्यवस्थापक रहें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल गोविंद त्रिपाठी ने पधारें अतिथियों का आगवानी किया, सहभोज के बाद कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी द्वारा समापन की घोषणा की गई।
रिपोर्ट चीफ ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सोचा अब तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हरपल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 2699 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.