उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में काशी के डोमराजा ओम चौधरी के अध्यक्षता में पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी महाराज और तत्कालीन डोमराजा संजीत चौधरी के समरसता सहभोज (18 मार्च 1994) के स्मृति में उनके महल शेर वाली कोठी, वाराणसी में समरसता सहभोज संपन्न हुआ। उक्त बैठक का संचालन गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया, कार्यक्रम संयोजक के रूप में वाराणसी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, मातृशक्ति जिलाध्यक्षा अमृता श्रीवास्तव उपस्थित रहें। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि राष्ट्र संत अवेद्यनाथ जी महाराज के बताए रास्ते पर चलकर ही भारत को भारत बनाकर रखा जा सकता है, उन्होंने कहा कि जब छुआछूत जैसे कोढ़ को दूर करके हम एक दूसरे के यहां भोजन करने लगेंगे तब इस देश से सारे कोढ़ समाप्त हो जाएंगे, उन्होंने कहा कि काशी के डोमराजा के अध्यक्षता में 18 मार्च को अनवरत महासंघ सामाजिक समरसता सहभोज करेगा। उक्त अवसर पर मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्षा संतोष मिश्रा, किन्नर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष काजल किरण, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राना, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मातृशक्ति प्रदेश महामंत्री रेखा श्रीवास्तव, गोरक्षा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री प्रेमनाथ दुबे, प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरि, प्रदेश मंत्री अमित गिरि, महासंघ प्रदेश मंत्री, सोशल मीडिया प्रदेश मंत्री प्रवीण सिंह चंदेल, मातृशक्ति प्रदेश मंत्री संगीता मिश्रा, प्रदेश मंत्री सुमन पटेल, प्रदेश मंत्री स्वामी हरिनारायण महाराज, प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री राजीव पाण्डेय, गोरक्षा काशी सह संभाग प्रभारी चंद्रचूण पाण्डेय, काशी सह संभाग प्रभारी अभिषेक जायसवाल, वाराणसी मण्डल प्रभारी तपेश्वर चौधरी, वाराणसी जिला संयोजक अम्बरीष सिंह, रामनगर नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष पवन गिरि आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने जाति मुक्त व्यवस्था में बतौर मुख्य अतिथि पधारे प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और कार्यक्रम अध्यक्ष डोमराजा ओम चौधरी के साथ मिलकर डोमराजा के आवास शेर वाली कोठी पर सहभोज किया।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य वाराणसी उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻