चमनगंज में साफ़ सफाई स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) लालगंज रायबरेली- बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र मे स्वयंसेवियो ने चमनगंज में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया इस सत्र में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ गोष्ठी का आयोजन भीकिया गया इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बेटी और बेटे में कोई अंतर नहीं होना चाहिए बेटियां समाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और ऊंचे ऊंचे पदों पर कार्य कर रही है बेटियां हवाई जहाज भी चला रही हैं और देश की सुरक्षा में भी कार्य कर रही हैं कार्यक्रम अधिकारी रामजी लाल श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा करना हम सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है इसलिए बेटियां समाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें इसके लिए बेटियों को आगे बढ़ाना तथा महिला सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नारी के बिना सृष्टि की कल्पना करना ही असंभव है नारी जीवन के हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में कभी बेटी कभी बहन कभी पत्नी तो कभी माता के रूप में मनुष्य की सहचरी रही है इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह पुनीत तिवारी भवानी प्रसाद श्रीवास्तव हेमू सिंह कनक सिंह अभिनय कौशल त्रिवेदी बृजेश शर्मा राजेश सिंह इंद्रेश बाजपेई रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे स्वयंसेवी ओं में प्रांजल सिंह दीक्षा दिव्या आरती पाल शैली सोनाली अंकुश अनामिका देवेश सिंह शिवम अंकित आयुष तथा त्र्यंबकेश्वर पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी दैनिक कर्म भूमी
जिला ब्यूरो चीफ श्रवण कुमार सरेनी रायबरेली