ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर 47 में तिरंगा यात्रा निकाली गई

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर 47 में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा में अतिथि के रूप में मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल हुए शामिल । तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व पार्षद तिलक चौधरी ने किया तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा करके स्वागत । महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा हमारी सेवा के द्वारा जिस तरह से दुश्मन देश पाकिस्तान को पराजित किया है आज हम अपनी सेवा के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और देश को एकता का संदेश दे रहे । तिरंगा यात्रा में हुए शामिल सैनिकों को महापौर विनोद अग्रवाल ने तिरंगा झंडा देते हुए दुपट्टा पहन कर किया सम्मान। पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी ने कहा आज की यात्रा में सभी देशभक्त हुए शामिल और अपने देश की सेना के सम्मान में लोगों ने गगन भेदी नारे लगाते हुए एक दूसरे ऑपरेशन सिंदूर की दी बधाई । सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ने आज बड़ी संख्या में देशभक्तों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर एकता का जो संदेश दिया है इससे कहीं ना कहीं हमारी सेना का मनोबल बढ़ता है और हर समय हमारी सेवा हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के लिए उन्होंने सेना के साथ सभी देशवासियों को दी बधाई । तिरंगा यात्रा में सौदान सिंह कुंतल,भूपेन चाहर, विनोद दीक्षित विपिन चौहान ,रवि चौधरी, नितिन कौशिक नेत्रा पाल गौतम आदि मुख्य रूप से रहे शामिल । फ़ोटो परिचय: तिरंगा यात्रा निकलते हुए महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व पार्षद तिलक वीर चौधरी,

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा