भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक शक्ति) ने मांगों को लेकर एसडीएम लालगंज को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लालगंज रायबरेली – भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धिलाल पंडा और ब्लाक अध्यक्ष आशीष यादव ने एसडीएम लालगंज मिथलेश त्रिपाठी को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बुद्धिलाल पंडा ने बताया कि उन्नाव खंड शारदा नगर उन्नाव के अंतर्गत खजूरगांव रजबहा, भगवंत नगर, ऊंचगांव, लालगंज, पुरवा ब्रांच, नींबी अल्पिका, तेजगांव,भोजपुर,दुधवा, हमीरगांव, कसबा बदलू, हुल्लापुर, उमरापुर, खानपुर, खरगपुर, सिंघौर, बीजेमऊ, बिशुनखेड़ा, शोभवापुर, अम्बारा पश्चिम, दुकानहा और लालगंज तहसील के अंतर्गत समस्त नहरों में कई माह से पानी नहीं आ रहा है जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। शशिकांत तिवारी ने कहा कि लालगंज रजबहे के पटरी दुरुस्तीकरण निर्माण मेंअनियमितता हो रही है।बाहर से मिट्टी न लाकर रजबहे के अंदर से मिट्टी खोदी जा रही है जो नियम विरुद्ध है। इन सब अव्यवस्थाओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक शक्ति) ने निर्णय लिया है कि यदि शीघ्र समाधान न हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धिलाल पंडा के नेतृत्व में हजारों किसान सरेनी थानांतर्गत दूलापुर नहर कोठी पर आमरण अनशन करेंगे और सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली