उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। जापान की राजधानी टोक्यो में 16 से 26 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स में इस बार भारत की टीम में कानपुर का भी शानदार योगदान रहेगा। शहर के वरिष्ठ स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक बाजपेई का चयन भारतीय दल के फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है,जबकि कानपुर की शालिनी श्रीवास्तव को महिला टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।डॉ.बाजपेई अब तक कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम के साथ कार्य कर चुके हैं। उन्होंने एथलीटों को फिट रखने और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए,बल्कि पूरे कानपुर खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि डेफलंपिक्स में देश की बेटियाँ भी अपना दमखम दिखाने को पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दल इस बार कई खेलों में पदक जीतकर नया इतिहास रचने की क्षमता रखता है।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत से कुल 181 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश से छह खिलाड़ी शामिल हैं।विवेक राणा (एथलेटिक्स) बिजनौर,प्रगति केसरवानी (जूडो) प्रयागराज’तनुज कुमार (कुश्ती) गाजियाबाद,आदित्य यादव (बैडमिंटन) गोरखपुर,हर्ष कुमार (गोल्फ) नोएडाअर्चना पांडे (टेबल टेनिस) लखनऊ टोक्यो में होने वाले ये खेल दुनियाभर के बधिर खिलाड़ियों की प्रतिभा और संकल्प का महाकुंभ माने जाते हैं।भारतीय दल के साथ कानपुर के दोनों प्रतिनिधियों की भागीदारी से शहर का मान एक बार फिर बढ़ा है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.